फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवती से अश्लील हरकत करने वाले कारोबारी पुत्र का चालान कर पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। होटल की महिला रिसेप्सनिस्ट से सराफा कारोबारी के बेटे ने अश्लील हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है, लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी के बजाय शांतिभंग में उसका चालान कर पल्ला झाड़ लिया। पुलिस तर्क दे रही कि युवती ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी, लेकिन इस तर्क में दम नहीं दिख रहा। अगर आरोपी के खिलाफ शिकायत नहीं हुई तो आखिर उसका चालान किस आधार पर किया गया।
थाना नवाबाद के इलाहाबाद बैंक तिराहा के पास स्थित होटल में तीन दिन पहले शाम को दो युवतियों से सराफा कारोबारी का पुत्र अमन अग्रवाल पहुंचा था। बाहर निकलते समय अमर दोनों युवतियों के साथ लिफ्ट के पास खड़ा था। यहां रिसेप्शन पर एक युवती मौजूद थी। अमन कुछ देर उससे बात करता रहा। अचानक युवती के करीब आकर उससे जबरन अश्लील हरकत करने लगा। उसके तुरंत बाद दोनों युवतियों के साथ अमन निकल गया। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

अमन की हरकत से युवती सदमे में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर डायल-112 भी पहुंच गई। नवाबाद थाने को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक का सिर्फ शांतिभंग में चालान किया। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस बैक फुट पर है। एसपी सिटी प्रीति सिंह इसे गंभीर मामला मानती हैं, लेकिन उनका कहना है कि युवती की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन




इनसेट
छेड़खानी करने पर सिखाया था शोहदों को सबक
कोतवाली पुलिस ने घर के बाहर खड़ी युवती से छेड़खानी करके भागने वाले दो युवकों को पिछले सप्ताह तगड़ा सबक सिखाया था। इसका वीडियो भी झांसी पुलिस ने साझा किया था। छेड़खानी के दोनों आरोपी मीडिया के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। वीडियो में वह सभी को अपनी बहन समान बताते हुए एक बार माफ कर देने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन सराफा कारोबारी के पुत्र के मामले में पुलिस का रवैया बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें