फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चोरियों का खुलासा तो कर नहीं पाई पुलिस, जो मामले खोले, उनके माल का अता-पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बड़ी चोरियों का खुलासा तो कर नहीं पाई पुलिस, जो मामले खोले, उनके माल का अता-पता नहीं
पीड़ित रोजाना थानों का चक्कर काटते हैं लेकिन उनको सिर्फ दिलासा देकर टरकाया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ी चोरियों का खुलासा कर पाने में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है। उधर, जिन मामलों का खुलासा हुआ, उनमें पुलिस एफआईआर में दर्ज रकम की बरामदगी भी नहीं कर सकी।
पिछले एक साल के दौरान झांसी में चोरी के 150 से अधिक मामले दर्ज हुए लेकिन पुलिस इक्का-दुक्का मामलों का ही खुलासा कर सकी है। नवाबाद, कोतवाली सदर बाजार एवं प्रेमनगर में चोरी के बड़े मामले पिछले एक साल से दर्ज हैं, लेकिन इनका खुलासा नहीं हुआ। पीड़ित रोजाना थानों का चक्कर काटते हैं लेकिन, उनको सिर्फ दिलासा देकर ही पुलिस टरका देती है।
विज्ञापन

केस एक
पुलिस चौकी के करीब से 30 लाख के मोबाइल चोरी
इलाइट पुलिस चौकी से थोड़ी दूर स्थित मोबाइल की दुकान से चोरों ने 30 लाख रुपये के मोबाइल उड़ा दिए। सीपी मिशन कंपाउंड निवासी रीतेश अग्रवाल के मुताबिक 22 जून की भोर करीब पांच बजे छह बदमाशों ने उनकी दुकान से मोबाइल उड़ा दिए। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई लेकिन चोरों को पुलिस पकड़ नहीं सकी।
--
केस दो
शटर तोड़कर जेवर उड़ाने वाले चोर भी पहुंच से दूर
पिछले साल दो जून को बिसाती बाजार स्थित अर्चना ज्वैलर्स का शटर तोड़कर चोर ने चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा दिए। प्रोपराइटर राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंपे। इसमें आरोपी युवक की तस्वीर आ गई। वारदात के छह माह से अधिक समय बीत गया लेकिन, पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी।
--
केस तीन
लाखों रुपये के मोबाइल चोरी, पुलिस ने सौंपे महज तीन
सीपरी बाजार थाना के मसीहागंज पुलिस चौकी के पास स्थित कमल कश्यप की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के मोबाइल उड़ा ले गए। प्रोपराइटर का कहना है कि कुछ समय बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ लेने का दावा किया लेकिन, उनको बताया गया कि चोरों के पास से सिर्फ तीन मोबाइल फोन ही बरामद हुए हैं। बाकी के मोबाइल का आज तक कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

--
केस चार
घर में घुसकर 35 लाख की लूट, पुलिस ने सिर्फ तीन हजार की बरामदगी
थाना नवाबाद के चंदा होटल के पीछे रहने वाले कारोबारी अनिल दरगढ़ के घर में तीन साल पहले बदमाश घुस आए थे। बदमाश परिजनों के संग मारपीट करके करीब 35 लाख रुपये लूट ले गए। उनके भाई विनय का कहना है मामले के खुलासे के लिए उन्होंने काफी चक्कर लगाए लेकिन, पुलिस ने वर्क आउट नहीं किया। करीब दो साल पहले लखनऊ में पुलिस ने बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना दी लेकिन, बदमाशों के पास से सिर्फ तीन हजार रुपये की ही बरामदगी दिखाई। आज तक लूटी गई रकम का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें