फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फुटपाथ पर ठेले वालों का कब्जा, सड़क पर अक्सर लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। कस्बे की मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अवैध कब्जा होने से दिन में बार-बार जाम लग जाता है। हालांकि पुलिस द्वारा हाथ ठेलों को हटाया जाता है, लेकिन पुलिस के जाने के बाद फिर से ठेले वाले सड़क पर आ जाते हैं।
विज्ञापन

चिरगांव में इमामबाड़े से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथ पर दुकानों के आगे सब्जी, फल एवं खान पान की दुकानें लगी रहती हैं। जिससे बाजार में अक्सर जाम लग जाता है। दुकानदारों ने बताया कि फुटपाथ पर अवैध कब्जा होने के कारण बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक अपने चार पहिया या दुपहिया वाहन जगह के अभाव में सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क अवरुद्ध हो जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है जब नगर के तीनों इंटर काॅलेजों के बच्चों की छुट्टी होती है। ये बच्चे बीच सड़क पर चलते हैं क्योंकि फुटपाथ पर जगह नहीं है। तब लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें