फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षा की डगर मुश्किल... कीचड़ से होकर गुजरते हैं बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। तहसील मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर ग्राम गढ़ीकरगांव में सरकारी स्कूल जाने वाला मार्ग बदहाल है। सड़क का निर्माण नहीं होने से बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ भर जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बस्ती को स्कूल से जोड़ने वाला मार्ग पक्का नहीं हो सका है। चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि सड़क बनवाने का आश्वासन देते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बारिश में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे बच्चों के साथ अभिभावकों को भी निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर करीब दो वर्ष पहले एमएलसी रमा निरंजन को प्रार्थना पत्र दिया था। उस समय सड़क बनवाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय पंकज घोष, प्रकाश महाराज, अरविंद घोष, टिंकू यादव आदि ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें