फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पार्टी का नाम समाजवादी, उनके काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी की बबीना और गुरसराय में जनसभाओं को संबोधित कर अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिनकी पार्टी का नाम समाजवादी है, उनके काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी है। सपा सरकार में भू, पशु, वन माफिया, तमंचावादी होते थे। आज किसी में हिम्मत नहीं कि किसी राहगीर, किसी व्यापारी या बेटी पर तमंचा तानने की हिम्मत कर पाए।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि 70 साल तक जिन्होंने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसाया, जनता अपनी वोट की ताकत से चुनाव में उनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो गया है। यह सिर्फ आवागमन की सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि औद्योगिक क्लस्टर भी स्थापित करेगा। डिफेंस कॉरिडोर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब बुंदेलखंड के युवा पलायन नहीं करेंगे, बल्कि यहीं पर दूसरे क्षेत्रों, राज्यों के लोगों को रोजगार देंगे।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पेयजल योजना से हर घर जल देने का काम किया जा रहा है। यह जल आरओ के पानी से भी साफ है। ऐसे में अब पानी की समस्या से बुंदेलखंड के युवा कुंवारे नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार की वजह से ही ये सब साकार हो पाया है। सीएम ने कहा कि एक दर्जन सिंचाई परियोजनाएं बुंदेलखंड में पूरी हो चुकी हैं। अर्जुन सहायक बांध बनने के बाद जिन खेतों की कीमत 50-60 हजार थी, वो अब बढ़कर आठ से 10 लाख हो गई है।
विज्ञापन

सपा सरकार होती तो ब्लैक में बिकती वैक्सीन
योगी ने कहा कि सपा की सरकार होती तो कोरोना वैक्सीन की भी ब्लैक मार्केटिंग होती। भाजपा ने सबको नि:शुल्क वैक्सीन दी। किसी का चेहरा देखकर वैक्सीन नहीं दी, क्योंकि हमारा नारा सबका साथ, सबका विकास है। तीसरी लहर कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। ये नहीं होती तो कइयों के जान के लाले पड़ जाते। विपक्षी दल कोविड टीके को मोदी और बीजेपी वैक्सीन बताते थे। उन्होंने भीड़ से पूछा कि कोरोना महामारी में सपा, बसपा के नेता आपका हाल चाल लेने आए? दिल्ली से भाई-बहन की जोड़ी आई? सभी ने ना में जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें