फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बोगस फर्म संचालक ने ग्राम पंचायत को साढ़े छह लाख से अधिक का चूना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला सरपंच ने दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

दतिया। बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाली फार्म के संचालक ने ग्राम पंचायत लमकना को 6 लाख 58 हजार रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। ग्राम सरपंच द्वारा गांव में चैकडैम निर्माण के लिए मटेरियल खरीदने फर्म को बिल बनाकर दिया था। फर्म संचालक ने मटेरियल सप्लाई नहीं किया और रुपये निकालकर खाता बंद कर दिया। घटना सितंबर 2024 की बताई गई है। सोमवार को ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने आरोपी फर्म संचालक ने बड़ौनी थाने में मामला दर्ज कराया है।
ग्राम पंचायत लमकना सरपंच प्रीति जाटव ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि गांव के लिए चैकडैम स्वीकृत हुआ था। इसके निर्माण के लिए मटेरियल खरीदना था। मटेरियल खरीदने के लिए सरपंच प्रीति दतिया आईं। यहां उसकी मुलाकात एक दुकान पर सजातीय प्रहलाद पुत्र काशीराम जाटव निवासी गोंदन से हुई। प्रहलाद जाटव ने सरपंच से कहा कि वह उनकी फर्म से मटेरियल क्रय कर सकते हैं। इसके बाद सरपंच ने सीमेंट, कंक्रीट समेत अन्य मटेरियल खरीदने के लिए सितंबर 2024 में 6 लाख 58 हजार 889 रुपये का बिल बनाकर फर्म संचालक प्रहलाद जाटव को दिया। फर्जी फर्म चलाने वाले प्रहलाद जाटव ने 16 सितंबर 2024 को बिल की पूरी राशि पंचायत के खाते से निकाल ली और खाता बंद करा दिया। सरपंच ने आरोपी ने जब फर्म संचालक से मटेरियल उपलब्ध कराने या रुपये वापस करने के लिए कहा, लेकिन वह टालता रहा। परेशान होकर सरपंच प्रीति जाटव ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी फर्म संचालक प्रहलाद जाटव निवासी गोंदन के खिलाफ शासकीय राशि खुर्दबुर्द करने का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर ने युवती से किया दुष्कर्म, सगाई तोड़ी, मामला दर्ज

दतिया। ग्वालियर निवासी युवती का दतिया के इंदरगढ़ कस्बा में रहने वाले एक युवक से रिश्ता तय हुआ था। सगाई के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने सगाई तोड़ दी। इस पर युवती थाना पहुंची और आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। ग्वालियर निवासी 21 साल की युवती ने ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस को बताया कि एक जुलाई 2024 को इंदरगढ़ निवासी देवांश साहू से हुई थी। सगाई के बाद उन लोगों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। अगस्त 2024 में देवांश ने मोबाइल पर घूमने चलने के लिए प्रस्ताव रखा। यह बात उसने अपनी मां बताई तो मां ने देवांश के साथ जाने की इजाजत दे दी। इसके बाद देवांश बाइक से आया और बताया कि बैजाताल घूमने जा रहे हैं। आरोपी उसे ग्वालियर में एक होटल में ले गया। जहां उसने रूम बुक रखा था। यहां उसने भावनात्मक बातें करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे चंद्रवदनी नाका पर छोड़कर चला गया। करीब दो महीना पहले देवांश के पिता ने फोन कर बताया कि देवांश यह शादी नहीं करना चाहता, इसलिए वह रिश्ता तोड़ रहे हैं। इसके बाद युवती ने देवांश को कई बार फोन लगाया लेकिन उसने रिसीव नहीं किए। युवती के पिता ने नाते रिश्तेदारों से बात कर शादी के लिए प्रयास किया, लेकिन वह लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद युवती ने परिजन के साथ थाना पहुंची और आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।



गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालो ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

दतिया। गोंदन थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक गर्भवती महिला की 13 मार्च को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजन ने दहेज हत्या का आरोपी लगाते हुए ससुराल वालों पर मामला दर्ज कराया है। नव विवाहिता की मौत के मामले की जांच एसडीओपी द्वारा की गई। जांच के बाद आरोपियों ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला किया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता हरी सिंह दोहरे ने बताया कि उनकी बेटी रूबी को मृतका की बहन रीना ने आरोप लगाया था कि उसकी गर्भवती बहन को जहर देकर मार दिया गया। उसने बताया कि विनोद ने दमोह निवासी किसी विवाहित महिला से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी पति विनोद दोहरे, ससुर वीर सिंह और ननद ज्योति उर्फ विनीता पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें