फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: माताटीला बांध से बबीना फिल्टर वाटर प्लांट तक पहुंचा पानी, पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू हुई टेस्टिंग

Tue, 25 Mar 2025 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी महानगर पेयजल योजना के जरिए अप्रैल माह से आरंभ होने वाली पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने टेस्टिंग आरंभ कर दी। माताटीला बांध से बबीना फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू टेस्टिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी महानगर पेयजल योजना के जरिए अप्रैल माह से आरंभ होने वाली पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने टेस्टिंग आरंभ कर दी। माताटीला बांध से बबीना फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


माताटीला बांध से बबीना फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए 23.50 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके जरिए बांध से 45 एमएलडी पानी फिल्टर प्लांट भेजा जा रहा है। इसे शोधित करके झांसी में पेयजल आपूर्ति के लिए भेजा जाएगा। एक्सईएन मुकेश पाल के मुताबिक बांध से फिल्टर प्लांट तक शुरूआती परेशानी के बाद अब पानी पहुंचने लगा है। इसकी टेस्टिंग कर ली गई। अब दूसरे चरण में फिल्टर प्लांट से पानी झांसी भेजा जाएगा। बबीना के पास पाइप लाइन बिछाने का काम करीब पूरा हो चुका। अप्रैल माह से आपूर्ति आंरभ हो जाएगी। आपूर्ति आंरभ होने से करीब 40 हजार घरों को पीने का पानी मिल सकेगा।

वाल्व खराब होने से दर्जनों मोहल्लों को नहीं मिला पानी

झांसी में मंगलवार सुबह सीपरी बाजार के एसआईसी स्कूल के सामने पानी की टंकी का वाल्व खराब हो गया। इस वजह से मसीहागंज, लहर की देवी, रायगंज, रिफ्यूजी कॉलोनी, कारगिल पार्क, प्यारे लाल का हाता, नानकगंज, नालगज, साहनी विहार समेत दर्जनों मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

सुबह पानी न आने से लोग पानी के लिए परेशान हो गए। बड़ी संख्या में लोग जोन कार्यालय पहुंच गए। किसी तरह कर्मचारियों ने उनको समझा-बुझाकर वहां से भेजा। इसके बाद मोहल्लों में टैंकर भिजवाए गए लेकिन, मांग के लिहाज से यह नाकाफी साबित हुए। उधर, जल संस्थान ने वाल्व के मरम्मत का काम आरंभ करा दिया है। अधिशासी अभियंता प्रदीप जादौन के मुताबिक मरम्मत कार्य के चलते चौबीस घंटे बाद ही आपूर्ति आरंभ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें