फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्भवती का प्रसव कराने घर ले गई नर्स, प्रसूता की मौत, परिजन के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गर्भवती महिला का प्रसव कराने नर्स अपने घर ले गई। प्रसव के कुछ घंटे बाद शनिवार रात महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद नर्स वहां से भाग निकली। नर्स ने सामान्य प्रसव कराने के बहाने पांच हजार रुपये का ठेका लिया था। महिला की मौत से नाराज परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। नर्स व उसके पति के खिलाफ तहरीर दी।

बबीना के खैलार मोहल्ला निवासी साधना (22) पत्नी रविंद्र किराये के मकान में रहती थी। ढाई साल पहले उनकी शादी हुई थी। परिजन ने बताया कि साधना को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को वे लोग उसे लेकर खैलार स्थित सीएचसी पहुंचे। यहां एक नर्स ने सामान्य प्रसव के लिए अपने साथ चलने को कहा। साधना के परिजन राजी हो गए। एक कार से साधना को नर्स अपने साथ लेकर करगुवां स्थित घर पहुंची। पति के साथ मिलकर नर्स ने साधना का प्रसव कराया। बेटे के जन्म के करीब दो घंटे बाद नर्स ने उसे घर भेज दिया। परिजन का कहना है कि रास्ते में साधना की हालत बिगड़ने लगी। तुरंत उसे लेकर वे लोग दोबारा नर्स के घर पहुंचे। लेकिन, तब तक नर्स वहां से भाग चुकी थी। कुछ देर बाद साधना की मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से प्रसव कराने से अत्यधिक खून बह गया। इस वजह से उसकी मौत हुई। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



घर में ही खोल रखा था प्रसव केंद्र

सामान्य प्रसव कराने के लिए नर्स ने पांच हजार रुपये का ठेका लिया था। परिजन का आरोप है कि वह सरकारी नर्स थी। करगुवा स्थित अपने घर में उसने प्रसव कराने का सेटअप बना रखा है। कई प्रसूताओं को लाकर वह प्रसव भी करा चुकी है। उनका कहना है कि यहां सिर्फ रुई, पट्टी एवं कुछ दवाइयां ही रखी हुई हैं। हालत बिगड़ने पर मरीज को संभालने का वहां कोई इंतजाम नहीं था, लेकिन मरीजों को फंसाकर यहां प्रसव कराने के लिए लाया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें