झांसी। सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश साहू (30) को दिनदहाड़े घर के बाहर चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी सनी वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे कोर्ट के सामने पेश किया। पुलिस की पूछताछ के दौरान भी सनी वर्मा विवाद की कोई खास वजह नहीं बता सका। मंगलवार दोपहर सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश की घर के बाहर ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले सनी वर्मा पर हत्या का आरोप लगाया।
परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कुछ देर में ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। कोतवाल विद्या सागर सिंह के मुताबिक नशे में आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। ब्यूरो