फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहर के तेज बहाव में बहा युवक, 13 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुधवार दोपहर बबीना के खैलार गांव के पास से निकली राजघाट नहर के तेज बहाव में युवक बह गया। उसके बहने पर वहां खलबली मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई लेकिन देर-रात तक उसका सुराग नहीं लग सका था। नहर के तेज बहाव को कम करने के लिए माताटीला बांध से पानी को बंद कराया गया। उधर, युवक के नहर में बह जाने की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन

खैलार निवासी अनीश (22) पुत्र आशिक खान बुधवार दोपहर करीब 11 बजे अपने मौसी के लड़के तालिफ के साथ गांव के पास से निकली राजघाट नहर के पास गया था। सिंचाई सीजन होने की वजह से राजघाट नहर पूरी क्षमता के साथ चलाई जा रही है। तालिफ ने बताया कि हाथ धुलने के लिए अनीस नहर की ओर गया था। अचानक से उसका पांव फिसल गया, जिससे वह नहर के अंदर जा गिरा। नहर में बहाव काफी तेज होने की वजह से वह उसके साथ बह गया। तालिफ के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में बबीना पुलिस एवं दमकल की टीम पहुंच गई। पुलिस टीम ने तलाश शुरू कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर-शाम माताटीला बांध को बंद कराकर फिर से तलाश शुरू कराई। करीब 13 घंटे तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसके लापता होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि अनीस पड़ोस में स्थित एक साबुन बनाने की फैक्टरी में काम करता है। थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, युवक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें