फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पछुआ हवाओं की गति धीमी पड़ते ही आज से बढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शनिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार मंद पड़ सकती है। ऐसे में तापमान में भी इजाफा होना शुरू हो जाएगा। तीन दिन बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम पारे में भी दो से तीन डिग्री तक इजाफा संभव है।



झांसी में शुक्रवार को भी अच्छी धूप खिली हुई थी लेकिन उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं ने दिन में भी नरमी बरकरार रखी। सूरज ढलने के बाद फिर सिहरन शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के आंकड़े देखें तो झांसी और वाराणसी का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पहाड़ों की ओर से आ रहीं ठंडी हवाओं के चलते पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट आई है। दिन में भी हल्की ठंडक महसूस हो रही है मगर शनिवार से हवाओं की रफ्तार मंद पड़ते ही पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा। आसमान साफ रहने से अच्छी धूप भी खिली रहेगी।



ये रह सकता है तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम



शनिवार 27 11

रविवार 28 13



सोमवार 29 13

मंगलवार 30 13



बुधवार 30 13

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें