फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात जून को मक्का-मदीना रवाना जायरीनों का आखिरी जत्था

Tue, 28 May 2024 05:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। लबों पर जिक्र-ए-इलाही और दिलों में काबा की जियारत का अरमान लेकर हज यात्रियों का आखिरी जत्था सात जून को दिल्ली स्थित एयरपोर्ट से मक्का-मदीना के लिए उड़ान भरेगा। कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए पांच जून को हज यात्री झांसी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इस्लाम में कलमा, नमाज, रोजा, जकात के साथ ही हज करना भी फर्ज है। जिंदगी में एक बार काबा का दीदार करना हर मोमिन की हसरत होती है। इस बार मुकद्दस सफर के लिए झांसी से 111 जायरीनों ने आवेदन किया था। तय कोटे से कम आवेदन होने पर हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से सभी आवेदकों को हज पर जाने की अनुमति प्रदान की गई थी। प्रशिक्षण और टीकाकरण के बाद 17 मई को लखनऊ एयरपोर्ट से पहला, 24 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से दूसरा जत्था रवाना हुआ। अब चार जून को मुंबई एयरपोर्ट से तीसरा और यात्रियों का आखिरी जत्था सात मई को दिल्ली एयरपोर्ट से मक्का-मदीना के लिए रवाना होगा। हज फैसिलिटेशन सेंटर के नोडल अधिकारी सुहैल अरशद ने बताया इस बार 111 हज यात्रियों ने हज के लिए आवेदन किया था। सभी आवेदकों को हज यात्रा पर जाने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

फोटो....
पाक परवरदिगार का शुक्रगुजार हूं कि अपने दर के लायक समझा और बुलाया है। देश की तरक्की के साथ ही सारे मुल्क के लोगों की हिफाजत और खुशहाली की दुआ मांगूगा।
- वाहवउद्दीन कुरैशी, हज यात्री
फोटो...
मुकद्दस सरजमीं पर अल्लाह पाक की रहमत बरसती है। वहां पर हर दुआ कुबूल होती है। सालों से काबा का दीदार करने की हसरत थी। अपने दर पर बुलाने के लिए मालिक का बड़ा अहसान है।
विज्ञापन

- रईसा, हज यात्री
फोटो...
अल्लाह के दर का दीदार करने के लिए काफी वक्त से उम्मीद लगाए हुए बैठे थे। परवरदिगार ने दुआ कुबूल कर ली है। ऐसा लग रहा है जैसे दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिल गई है।
- शबनम, हज यात्री

फोटो...
पहले दो बार उमरा करके आया हूं। लेकिन दिल में हज करने की हसरत थी। इसके लिए दिन रात दुआ मांग रहे थे। पाक परवरदिगार की बारगाह में दुआ कुबूल हो गई है।

इरशाद, हज यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें