फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मालवा और तेलंगाना एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

Mon, 27 May 2024 11:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भीषण गर्मी में ट्रेनों के कोच से भी धुआं उठा रहा है। सोमवार सुबह पांच बजे जखौरा स्टेशन के पास वैष्णोदेवी कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच के नीचे से धुआं उठा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में ट्रेनों के कोच से भी धुआं उठा रहा है। सोमवार सुबह पांच बजे जखौरा स्टेशन के पास वैष्णोदेवी कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच के नीचे से धुआं उठा। लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को शांत किया। इस दौरान ट्रेन आधा घंटे तक खड़ी रही।

विज्ञापन


वहीं, रात 21:43 बजे चिरुला-करारी के बीच हजरत निजामुद्दीन से हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच बी-5 के नीचे से धुआं उठा। कोच के नीचे से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में मौजूद ऑनबोर्ड स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को शांत कराया। ट्रेन यहां करीब 40 मिनट खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें