बंगरा। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की झांसी जिला कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया। इसे झांसी से दिल्ली और कई अन्य प्रांतों में प्रमुखता से पहचान मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि महासभा गांव से दिल्ली तक अपना परचम लहराएगी।
उन्होंने फर्जी संगठन बनाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्य करने की बात कही। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि झांसी इकाई को दिल्ली समेत कई प्रांतों में सम्मान मिला है। यह सम्मान बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। बंगरा, मऊरानीपुर में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा और प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा भी मौजूद थे। झांसी जिले की महासभा ने समाज को गांव-गांव तक जागरूक और संगठित किया है। इसके लिए जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा और उनकी टीम को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो के बंगरा, मऊरानीपुर पहुंचने से पहले उनका भव्य स्वागत किया गया। मोठ हाईवे पर हेमंत सिंह कुशवाहा और कैलाश कुशवाहा ने स्वागत किया। चिरगांव, झांसी, बरुआसागर, बंगरा मुख्यालय और निमोनी तिगैला में भी स्वागत कार्यक्रम हुए। मऊरानीपुर ग्रामोदय पर पंकज कुशवाहा और महेश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।