फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी ने बच्चे के हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में एक कबाड़ी ने बच्चे के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्चा अपने पिता की दुकान की उधारी के 140 रुपये मांगने कबाड़ी के पास गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी गेट बाहर सोनम अहिरवार की गुमटी है। इसके सामने ही कबाड़ी की दुकान है। कबाड़ का काम करने वाला शाहरुख सामने की दुकान से अक्सर बीड़ी, गुटखा उधार ले जाता था। शनिवार की शाम सोनम ने अपने बेटे विराज (10) को उधारी के 140 रुपये मांगने भेजा। इसी दरम्यान बच्चे ने वहां पड़ी एक बॉल उठा ली। महिला ने आरोप लगाया कि इससे गुस्साए कबाड़ी ने उसके बेटे के मोबाइल चार्जर के तार से हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई तो वो कबाड़ी की दुकान में मिला। इस पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। जमा हुए लोग कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कबाड़ी शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें