संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लहर इनक्लेव में रहने वाले पति व पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी का आरोप है कि वह घर से भागकर बाहर दौड़ी तो पति ने पीछाकर उसे सड़क पर मोहल्लेवासियों के सामने पीटा। उसका जेवर लेकर पैतृक घर औरैया भाग गया।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहर इनक्लेव कॉलोनी में रहने वाली चकबंदी लेखपाल प्रीति पांडेय ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पति साकेत पांडेय रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। प्रीति का आरोप है कि तीन दिन पहले पति अपनी मां को ग्राम नौली थाना ककोर औरैया से लेकर आए थे। 9 मार्च की रात 9 बजे पति ड्यूटी से आकर मां से बातचीत कर सीधे कमरे में आए और गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उसने बचने का प्रयास किया तो उसे घसीट कर पीटा। प्रीति का आरोप है कि इससे पहले उसके साथ घरेलू हिंसाकर मारपीट की गई है। पति ने मारपीट कर जेवरात लेकर औरैया भाग गए। पुलिस ने प्रीति की शिकायत पर पति साकेत के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।