फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 9 साल के मासूम से दुष्कर्म वीडियो बनाकर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मासूम से दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने वीडियो बना लिया। मासूम को शिकायत न करने की धमकी देते हुए डराया कि उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। मासूम ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। बाद में आरोपियों ने अन्य साथियों को वीडियो दिखाया तो इसकी जानकारी मासूम के पिता तक पहुंची। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। नवाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का 9 साल बेटा है। सात मार्च को युवक के भांजे की शादी थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले दो किशोर खेलने के बहाने मासूम को एक बाड़े में ले गए। जहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। 9 मार्च को जब आरोपी किशोर इस वीडियो को अपने अन्य साथियों को दिखा रहे थे, तभी मोहल्ले के एक बच्चे ने वीडियो देख लिया।
विज्ञापन

उसने वीडियो मासूम के पिता को दिखाई। वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी नवाबाद रवि प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें