फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मां-बेटे की हत्या: प्रेमी ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला, पहचान मिटाने के लिए किया ये काम

Thu, 09 Apr 2026 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

चतुर्भुज की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने टहरौली निवासी हेमलता से शादी की थी। हेमलता के छोड़कर जाने के बाद उसका गुरुग्राम निवासी नीलू से प्रेम संबंध हो गया था। नीलू का एक बेटा भी है। एक सप्ताह पहले ही वह दोनों को घर लेकर आया था।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा के बरौटा गांव में दिल दहलाने वाला दोहरा हत्याकांड उजागर हुआ है। यहां के युवक ने विवाद के बाद प्रेमिका समेत उसके तीन साल के मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए प्रेमिका के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। रविवार दोपहर गांव के बाहर मिला शव उसी प्रेमिका का निकला। मासूम के शव को उसने पास के खेत में भूसे के ढेर में दबा दिया था। मंगलवार रात युवक ने भूसे के ढेर में आग लगा दी थी। पुलिस को किसी तरह इसकी भनक लग गई। बुधवार देर-रात आरोपी चतुर्भुज को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी ने भी छोड़ा
बरौटा गांव निवासी चतुर्भुज पटेल (40) उर्फ राजीव झांसी में रहकर ब्लिंकिट में काम करता था। उसका भाई संजीव ग्राम प्रधान रह चुका है। चतुर्भुज की पहली पत्नी नेहा की मौत के बाद वर्ष 2015 में उसने टहरौली निवासी हेमलता से शादी कर ली। हेमलता से उसे एक पुत्र है लेकिन, कुछ समय बाद हेमलता से उसका विवाद होने लगा। हेमलता उसे छोड़कर दिल्ली जाकर रहने लगी। चतुर्भुज यहां अकेले रहता था।


गुरुग्राम में हुई नीलू से पहचान
गांव का एक युवक गुरुग्राम में गार्ड है। उसके जरिये उसकी पहचान गुरुग्राम निवासी नीलू (35) से हो गई। नीलू शादीशुदा थी। उसके एक पुत्र कृष्णा (3) था। नीलू को भी उसके पति ने छोड़ दिया था। कुछ महीने पहले चतुर्भुज गुरुग्राम में जाकर नीलू के साथ रहने लगा था। चतुर्भुज पिछले सप्ताह नीलू एवं कृष्णा को लेकर नोएडा से यहां चला आया।
विज्ञापन


मुठभेड़ में पकड़ा गया
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि चतुर्भुज का सुराग मिलने के बाद पुलिस तलाश रही थी। बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें