फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहाड़ी बांध लबालब, 10 गेट खोलकर निकाला गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी बांध लबालब भर गया है। शनिवार को आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर बांध के 10 गेट खोलकर 90 हजार क्यूसेक पानी निकाला गया।
विज्ञापन

मानसून की शुरुआत के साथ ही झांसी और आसपास के मध्य प्रदेश के हिस्सों में झमाझम बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है, जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित सुजारा डैम से उर व धसान नदी के रास्ते पहाड़ी बांध में बारिश का पानी को भेजा जा रहा है, जिससे पहाड़ी बांध भी लबालब भर गया है। बांध पर तैनात गेटमैन रघुवीर सिंह यादव ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बांध के दस गेट दो-दो मीटर खोलकर 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यहां से पानी धसान नदी के जरिये लहचूरा बांध में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें