फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेहत नहीं मिली दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसराय। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मैटरनिटी विभाग, जांच लैब, कोल्ड चेन कक्ष और नवनिर्माण कार्यों की पड़ताल की गई। निरीक्षण में व्यवस्थाओं में कई खामियां मिलीं।
जांच लैब में लैब तकनीशियन अपशिष्ट जल निस्तारण की प्रक्रिया नहीं बता पाया। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और निर्धारित प्रक्रिया पालन के निर्देश दिए। उन्होंने जांच रिपोर्ट मरीजों को एसएमएस से भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कोल्ड चेन कक्ष में चार में से दो डीप फ्रीजर बंद मिले। सीएमओ ने डीसीएमओ को चेतावनी देते हुए उन्हें तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। प्रसूति वार्ड का भी भ्रमण कर व्यवस्थाएं जांची गईं। चिकित्सकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मरीज प्रेम प्रजापति ने सीएमओ को बताया कि फार्मासिस्ट ने अस्पताल से दवा उपलब्ध नहीं कराई। डिप्टी सीएमओ ओपी राठौर के हस्तक्षेप पर उसे दवा मिली।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल की कमियां स्वीकार कीं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे इनमें सुधार किया जाएगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी पूरी करने का प्रयास होगा। जिले में भी चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें