फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सर्किल रेट बढ़ाने की मांग पर शासन ने मांगी आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- महानिरीक्षक निबंधन से परीक्षण कर कार्रवाई कराने के लिए कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गरौठा तहसील क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से पहले सर्किल रेट का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन ने महानिरीक्षक निबंधन से आख्या मांगी है। साथ ही जिला प्रशासन को भी आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर के तहत किसानों की झबरा, गौती, जखनवारा आदि गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इस मामले में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने शासन को पत्र लिखकर बताया था कि आसपास के गांवों की तुलना में गरौठा तहसील के गौती, झबरा, जखनवारा आदि गांवों में भूमि का सर्किल रेट काफी कम है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से पहले इन गांवों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग की गई है। अब शासन के विशेष सचिव सुधीर कुमार की ओर से इस पत्र का हवाला देते हुए महानिरीक्षक निबंधन से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने और कार्रवाई की आख्या शासन को जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। वहीं, जिलाधिकारी से भी कार्रवाई कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें