फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तालरमन्ना में अन्नपूर्णा भवन का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। ग्राम पंचायत तालरमन्ना में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बृहस्पतिवार को यह लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक ने की। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार हर घर जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को आशियाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़कों का निर्माण कर आवागमन की सुविधा भी प्रदान की गई है। इस दौरान ग्राम हरपुरा में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भगवानदास कुशवाहा के आवास पर विधायक का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, बृजेंद्र राजपूत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मलखान रायकवार, कमल रायकवार, पवन तेंदोल, विक्की, देशराज, परशुराम कुशवाहा, जयप्रकाश, रतन कुशवाहा, बृजपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें