फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस पेटीएम करने के बहाने जालसाज ने डॉक्टर के खाते से उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के आर्थोपेडिक विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निखिल जैन को एक जालसाज ने फीस देने के बहाने एक लाख रुपये की चपत लगा दी। डॉ. जैन की तहरीर के आधार पर नवाबाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि जालसाज ने फीस पेटीएम करने के बहाने उन्हें ठग लिया।
विज्ञापन

डॉ. जैन ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को उनके पास एक मरीज की कॉल आई थी। उसने खुद को सैन्य अफसर बताया। उपचार की फीस उसने ऑनलाइन अदा करने की बात कही। उसके बात करने के तौर-तरीकों से वह प्रभावित हो गए। फीस अदा करने के लिए उन्होंने जालसाज को अपना पेटीएम नंबर बता दिया। कुछ देर बाद उनके पास पेटीएम का एक लिंक आया। आरोपी ने यह रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेने की बात कही। डॉक्टर जैन ने बताया कि उन्होंने आरोपी के भेजे लिंक पर क्लिक कर दिया।
पांच मिनट के भीतर ही उनके खाते से करीब 10 हजार रुपये निकल गए। इसका मेसेज जैसे ही उनके पास आया उनके होश उड़ गए। जब तक वह कुछ समझ पाते खाते से दोबारा रकम निकल गई। आधा घंटे के भीतर ही उनके खाते से 99,999 रुपये जालसाज ने उड़ा दिए। उन्होंने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तब वह नंबर स्विच ऑफ हो गया। परेशान होकर डॉ. जैन सबसे पहले साइबर थाने पहुंचे लेकिन, यहां से उनको नवाबाद थाने भेज दिया गया। डॉ. जैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें