फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू ने अपने नाम किया फाइनल का खिताब

Sun, 11 Oct 2015 01:08 AM IST
झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का खिताब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट में बीयू ने फाइनल मुकाबले में मेजबान एकलव्य कॉलेज बांदा को मात दी। 
विज्ञापन


एकलव्य कॉलेज बांदा में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और एकलव्य कॉलेज बांदा की टीम ने फाइनल में अपनी-अपनी जगह बना ली। 
शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बीयू की टीम ने दो अंकों से एकलव्य कॉलेज को मात दे दी। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। बीयू के स्पोर्ट्स आफीसर डॉ. सूरज पाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल टीमों में से सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों की एक टीम बनाई जाएगी, जो बीयू की ओर से आगामी बीस अक्तूबर को पंजाब में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में देश भर के करीब पचास विश्वविद्यालय प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें