फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हरपुरा गांव में एक पखवाड़े से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। ग्राम पंचायत हरपुरा में लगा 63 केवीए बिजली का ट्रांसफार्मर एक पखवाड़े से अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है। जिससे आधे गांव में बिजली का संचार ठप होने से रोजमर्रा के काम काज प्रभावित चल रहे हैं। संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। प्रधान चरन सिंह बुंदेला, ओमप्रकाश द्विवेदी, राजू कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा, लखनलाल कुशवाहा आदि से विद्युत एसडीओ ग्रामीण मऊरानीपुर से हरपुरा ग्राम पंचायत में 63 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम पंचायत धायपुरा में नयागांव संपर्क मार्ग किनारे लगे ट्रांसफार्मर में से एक फेस नहीं आने से पावर कनेक्शन धारियों के बिजली के उपकरण नही चल पा रहे है। धर्मजीत रावत, गयादीन यादव, सुरेशचंद्र गुप्ता पूरन सिंह यादव, घनेद्र यादव आदि ने ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर कराये जाने की मांग संबंधित विभाग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें