फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चालक ने पिकअप मालिक के दो लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की मामले की पड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक पिकअप चालक ने मालिक के दो लाख सत्रह हजार रुपये हड़प लिए। रकम मांगने पर चालक ने खुद को एक कुख्यात बदमाश का रिश्तेदार बताते हुए मालिक को जान से मारने की धमकी दे डाली। पिकअप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर डढि़यापुरा निवासी राजू रायकवार ने बताया कि उसके पास एक पिकअप गाड़ी है, जिसे दतिया के ग्राम जौहरया निवासी अरविंद यादव चलाता था। वह झांसी से मछली लोड कर ग्वालियर स्थित बाथम फिश मार्केट गया था। वहां उसने मछली और भाड़े के 2.17 लाख रुपये लिए और इसके बाद गाड़ी हाईवे पर खड़ी कर फरार हो गया। जब फोन कर चालक से रकम मांगी तो उसने खुद को झांसी के बदमाश गुलशन यादव का रिश्तेदार बताते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें