फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वृद्धा ने पुल से बेतवा में छलांग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में एक वृद्ध महिला ने पुल से बेतवा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। परिजन बोले, मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे वह बगैर बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद, उन्हें घटना की जानकारी मिली। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान खुशीपुरा के वंशीनगर निवासी वृंदावन वर्मा की पत्नी हरदेवी (68) के रूप में हुई। उनके बेटे रविकांत ने बताया कि मां हरदेवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह काम पर गया था। इसके बाद मां हरदेवी भी घर से निकल गई। वह नोटघाट के पुल पर पहुंची और बेतवा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पास मिले एक कागज में बेटे और मकान मालिक का नंबर लिखा था। पुलिस ने फोन कर परिजनों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतका के पति वृंदावन वर्मा की 22 साल पहले मौत हो गई थी। हरदेवी का एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें