फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवादों में घिरी 12 सफाई कर्मियों की तैनाती निरस्त

Tue, 23 Jun 2026 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में हाल ही में तैनात किए गए 12 सफाई कर्मचारियों की तैनाती निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा कंपनी के सुपरवाइजर भी हटाने के लिए कह दिया गया है। तैनाती के बाद से ही नगर निगम प्रशासन के पास नियुक्ति में भ्रष्टाचार होने की शिकायत पहुंची थी।
विज्ञापन

नगर निगम में लगभग 1,430 सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर तैनात हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीती फरवरी में नई फर्म को आउटसोर्सिंग का टेंडर मिला है। इसी महीने अलग-अलग वार्डों में 12 सफाई कर्मचारियों की फर्म ने तैनाती कर ली। इसी के बाद से विवाद खड़ा हो गया। पार्षद विकास खत्री और महेश गौतम ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंपनी के सुपरवाइजर और स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से कर्मचारियों से पैसे लेकर यह नियुक्तियां कराई गई हैं। जनपद के बाहर के व्यक्ति की भी तैनाती कर ली है।
चूंकि, पूर्व में अनुपस्थित चल रहे कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर आना चाहते थे लेकिन सफाई निरीक्षक ने उन कर्मचारियों को वापस नहीं लिया। इसके अलावा उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी कि वार्ड 54 में तैनात एक सफाई कर्मचारी को नियम विरुद्ध तरीके से हटा दिया गया। ये शिकायतें पहुंचने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सभी 12 नए सफाई कर्मचारियों की तैनाती निरस्त कर दी है। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि कंपनी से यहां तैनात सुपरवाइजर भी हटाने के लिए कह दिया गया है। साथ ही फर्म संचालक को बुलाया भी गया है। ताकि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की तैनाती को लेकर भी ऐसी नीति बनाई जा सके, जिससे आगे से कोई शिकायत न आए।
विज्ञापन


रिक्त पदों पर नियुक्ति पर अभी नहीं हुआ फैसला
नई नियुक्तियां निरस्त होने के बाद रिक्त हुए पदों पर नियुक्ति के संबंध में अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। निगम प्रशासन जल्द ही इस मामले में निर्णय लेने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें