फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक वेशभूषा में झलकता है देश प्रेम- राज्यपाल

Sun, 28 Feb 2016 01:06 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक वेशभूषा में झलकता है देश प्रेम- राज्यपाल
विज्ञापन

झांसी। राज्यपाल ने पारंपरिक वेशभूषा में छात्र-छात्राओं को देखकर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश के 25 विश्वविद्यालयों में उन्होंने सभी कुलपतियों के साथ बैठक की और समझाया कि दीक्षांत समारोह के दौरान अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाने वाला हैट और गाउन के बदले हम अपने क्षेत्र और परंपरा को सर्वोपरि रखकर दीक्षांत की ड्रेस पहनें तो कैसा रहेगा?

इस सुझाव पर सभी कुलपतियों ने अपने विश्वविद्यालयों में कमेटी बनाई और क्षेत्र व परंपरा को दर्शाने वाली दीक्षांत की बदली वेशभूषा को पास किया। परिणाम सबके सामने है। इस वेशभूषा में देशप्रेम झलकता है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कुर्ता-धोती/ पायजामा एवं साड़ी उस पर गाउन के स्थान पर उत्तरीय देखते ही बनती है।
विज्ञापन


दो नए भवनों का हुआ शिलान्यास
दीक्षांत समारोह व शोभायात्रा के पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति रामनाईक ने दो नए भवनों का शिलान्यास किया। इनमें एक राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त हिंदी भवन एवं  दूसरा एपीजे अब्दुल कलाम आजाद फॉरेंसिक साइंस भवन है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वर्तमान में कोई भी सरकारी अथवा गैर सरकारी निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होता है, इसलिए मैने कुलपति से पूछ लिया है कि यह भवन कब तक पूरे हो जाएंगे। मुझे उनके जवाब से प्रसन्नता हुई जब उन्होंने बताया कि एक वर्ष में दोनों भवन तैयार होने जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि एक वर्ष बाद उन भवनों का लोकार्पण करने का आमंत्रण लेकर जा रहा हूं। उनकी इस बात पर सभी मुस्करा उठे।  
 
बच्चों को शिक्षित बनाना लक्ष्य: उन्नति
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीसवें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वालीं जालौन के वंशीधर महाविद्यालय की बीईएलएड की छात्रा उन्नति मिश्रा अपनी उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। उन्हें यह पुरस्कार समस्त परीक्षाओं में सर्वाधिक प्राप्तांक प्रतिशत के लिए मिला है।

उन्होंने बताया कि इसका श्रेय उनके पिता आदर्श उपाध्याय को जाता है। वह लगातार उन्हें अच्छी और गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। जिस महाविद्यालय में उन्नति ने स्नातक की शिक्षा ली और यह मेडल हासिल किया, उनके पिता उसी महाविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्नति का सपना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में जाकर गरीब और असहायों को शिक्षित करें।

संगीत और डांस की शौकीन उन्नति पीएचडी करने के बाद शिक्षक बनकर देश और गरीबों की सेवा करना चाहती हैं। उन्हें कुलाधिपति स्वर्ण पदक के साथ-साथ एक विन्यासीकृत  स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक भी हासिल हुआ है। उन्होंने बीईएलएड की परीक्षाओं में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से सबसे ज्यादा 87.82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

आकर्षण का केंद्र रहा राज्यपाल का चित्र
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स की कोआर्डिनेटर श्वेता पांडेय के संयोजन में  छात्र-छात्राओं ने काफी मेहनत करके राज्यपाल रामनाईक का चित्र बनाया। इसे फाइन आर्ट्स विभाग में रखा गया। राज्यपाल व अन्य अधिकारियों ने इसका अवलोकन किया और सराहा भी।  

यह अधिकारी व राजनेता रहे उपस्थित
दीक्षांत समारोह में सरकारी अधिकारियाें व राजनेताओं ने भी शिरकत की। इनमें मेयर किरन राजू बुकसेलर, सीडीओ संजय कुमार, एसडीएम रमाशंकर गुप्ता, एसपी नगर गरिमा सिंह, एसडीएम सदर यूपी सिंह, एसडीएम मोंठ आरके गुप्ता, डॉ. नीति शास्त्री आदि उपस्थित रहीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ल, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष संजय दुबे आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दीक्षांात समारोह से सपा ने बनाई दूरी
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपने इस 20वें दीक्षांत समारोह के आयोजन में शामिल होने के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। लेकिन कार्यक्रम में भाजपाई ही नजर आए। प्रदेश के सत्ताधारी दल के नेताओं व संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें