फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विठ्ठल और नामदेव महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 19 Nov 2026 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
टहरौली में प्राण प्रतिष्ठा के लिए भ्रमण करती कलशयात्रा - फोटो : credit
विज्ञापन
टहरौली। कस्बे के करीब सौ वर्ष पुराने प्राचीन नामदेव महाराज मंदिर में बुधवार को विठ्ठल भगवान और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

यह मंदिर लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था और बदहाल हो चुका था। नामदेव समाज के लोगों ने आपसी सहयोग से इसका जीर्णोद्धार कराया। इसके बाद नई मूर्तियों की स्थापना के लिए यह धार्मिक आयोजन किया गया। धर्मगुरु आचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में सर्वोदय तालाब से कलशयात्रा शुरू हुई। इसमें 51 महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं। मुख्य यजमान विनोद कुमार नामदेव बिजना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस दौरान राकेश नामदेव, राजकुमार दीक्षित, चंद्रशेखर नामदेव, रूपम नामदेव, ओमप्रकाश, जीडी नामदेव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें