फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अवैध कटान से बिगड़ी गांवों की सिंचाई व्यवस्था

Thu, 19 Nov 2026 01:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारी। अर्जुन सागर तालाब टेहरका से निकलने वाली नहर का पानी अब उबौरा टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। करीब आठ किलोमीटर क्षेत्र में 10 से 12 गांवों के खेतों की सिंचाई करने वाली नहर से अब कुछ गांवों को ही पानी मिल रहा है। किसानों ने जगह-जगह अवैध कटान, नहर की समुचित सफाई नहीं होने और पानी के असमान वितरण को इसकी वजह बताया है। इससे अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, कुछ दशक पहले इस नहर का पानी उबौरा टेल तक पहुंचता था। इससे लुहारी, भिटौरा, उरदौरा, कलौथरा, मजरा, थौना, रावली, नौरा और टेहरका सहित आसपास के गांवों के खेतों की सिंचाई होती थी। समय के साथ सिंचाई विभाग ने कच्ची नहर को पक्का करा दिया, लेकिन पानी पहुंचने की समस्या दूर नहीं हुई।


किसानों ने नहर की नियमित सफाई कराने, अवैध कटान रोकने और पानी का समान वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि सभी गांवों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके।
विज्ञापन



नहर की सफाई कराई गई है। जहां काम छूट गया होगा, उसे भी पूरा कराया जाएगा। नहर में जहां भी अवैध कटान हुआ होगा, वहां निरीक्षण के लिए एसडीओ को निर्देश दिए जाएंगे और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हेमंत कुमार गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, निवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें