संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने ट्रेनों की रफ्तार को भी सुस्त कर दिया है। कोहरे के चलते उत्तर भारत और पूर्वांचल की ओर से आने वाली ट्रेनों ने यात्रियों को खूब इंतजार कराया। ऐसे में कई यात्रियों ने यात्रा करने का विचार भी बदल लिया और तीन घंटे से अधिक देरी से आ रही ट्रेनों के टिकट रद्द कराकर रिफंड ले लिया।
सोमवार को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश हुई तो महानगर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया। वहीं, मंगलवार को उत्तर भारत में कोहरा भी छाने लगा। ऐसे में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से चलकर झांसी आने वाली ट्रेनों की चाल सुस्त हो गई है। दिल्ली से झांसी तक का सफर अधिकतम छह घंटे में पूरा कर लेने वालीं ट्रेनें मंगलवार काे 10 घंटों में पहुंचीं। ऐसे में दूसरे राज्यों से झांसी पहुंचे यात्रियों को इन ट्रेनों में सवार होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur