संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बाइक चलाते वक्त हादसा हुआ और पति की मौत हो गई। इस घटना को पौने दो साल बीत गए, लेकिन अब तक बीमा कंपनी ने महिला को क्लेम नहीं दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने जिला उपभोक्ता संरक्षण प्रतितोषण आयोग में की है।
शहर के मसीहागंज निवासी रश्मि के पति नरेंद्र कुमार की मौत 24 फरवरी 2024 को बाइक चलाते वक्त हो गई थी। नरेंद्र ने एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस कंपनी में 15 लाख रुपये का बीमा करा रखा था। किस्तें भी जमा की थीं। बावजूद इसके क्लेम राशि नहीं मिल सकी। रश्मि ने दायर वाद में उल्लेख किया है कि बीमा कंपनी ने आश्वासन दिया था लेकिन अब तक राशि नहीं दी।