फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भरभराकर गिरा सुखनई नदी पर बना पुल

विज्ञापन
धराशाई हुआ नौ पुल
विज्ञापन
- गनीमत रही कि पुल पर मौजूद नहीं था कोई
विज्ञापन

मऊरानीपुर। रविवार को मऊरानीपुर में सुखनई नदी पर बना पुलिस अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त पुल से कोई गुजर नहीं रहा था। इस बार हुई भारी बारिश की वजह से लंबे समय तक नदी का जलस्तर बढ़ा रहा, जिससे पुल की नींव कमजोर हो गईं थीं।
मऊरानीपुर से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे छतरपुर मार्ग पर ब्रिटिश काल में पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल को नौ पुल के नाम से जाना जाता है। नौगांव, छतरपुर, खजुराहो, बांदा, महोबा, भंडरा, खिलारा आदि स्थानों पर जाने के लिए लोग इस पुल का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, पुल कमजोर होने की वजह से चौपहिया व भारी वाहनों का इससे गुजरना बंद हो गया था। दोपहिया वाहनों की दिन भर पुल से आवाजाही बनी रहती थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम तकरीबन चार बजे यह पुल भरभराकर नदी में गिर गया। आसपास जानवर चरा रहे व खेतों में काम कर रहे लोग पुल के गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर श्वेता साहू और प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुल के दोनों ओर बेरियर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें