फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हनी ट्रैप के शिकार कारोबारी से मांगी छह लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जाल बिछाकर पुलिस ने युवती समेत उसके दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक साल पहले जल विहार महोत्सव के दौरान हुई थी युवती से दोस्ती
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी /मऊरानीपुर। मऊरानीपुर निवासी कारोबारी चरण सिंह पटेल (52) हनी ट्रैप का शिकार हो गए। उनको एक युवती ने अपने जाल में फंसाकर पहले टीकमगढ़ बुलाया। यहां अपने साथियों के साथ उनको बंधक बनाकर छह लाख रुपये मांगने लगी। कारोबारी के परिजनों ने भनक लगने पर टीकमगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाल बिछाकर युवती समेत उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी के परिजनों ने पुलिस को बताया पिछले साल मऊरानीपुर के जल विहार महोत्सव के दौरान टीकमगढ़ निवासी मुस्कान ने बहाने से चरण सिंह से परिचय बना लिया था। इसके बाद अक्सर मुस्कान मऊरानीपुर आकर चरण सिंह से मिलने लगी। शुक्रवार को मुस्कान ने चरण सिंह को मिलने के लिए टीकमगढ़ बुलाया था। टीकमगढ़ पहुंचने पर वहां मुस्कान के साथ इरफान एवं जुबेर खान भी मिले। तीनों ने मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया और छह लाख रुपये की मांग करने लगी। पैसा न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। यह सुनकर चरण सिंह घबरा उठा। उसने तुरंत अपने भतीजे धीरू को बताया। धीरू ने टीकमगढ़ कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी उपेंद्र छारी से मदद मांगी। पुलिस भी सक्रिय हो उठी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने धीरू को छह लाख रुपये की फिरौती की रकम के साथ बताए पते पर भेजा। जैसे ही युवती पैसे लेने आई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इरफान एवं जुबैद को भी गिरफ्तार कर लिया। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मुताबिक पुलिस युवती समेत दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें