फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जर्जर हो गया छेछ नदी पर बना पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भदरवारा खुर्द। नागर-भदरवारा खुर्द के बीच छेछ नदी पर बना पुल जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में इस पुल से आवागमन में रह समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

छेछ नदी पर नागर और भदरवारा खुर्द को जोड़ने वाले पुल का निर्माण 10 साल पहले जिला पंचायत ने कराया था। इस पुल के बन जाने से कई गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो गया था। लेकिन, लगातार अनदेखी की वजह से अब यह पुल जर्जर स्थिति में पहुंचकर ध्वस्त होने लगा है। जबकि, इस पुल से रोजाना स्कूली बच्चों व अन्य लोगों का आवागमन होता है।ऐसे में रह समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी समेत स्थानीय नागरिक भजन लाल श्रीवास्तव, लखनलाल, आसाराम गुप्ता, कैलाश पाल, धर्मेंद्र मास्टर, राजीव चौधरी, मन्नूलाल कोटेदार, महेश प्रसाद लंबरदार आदि लोगों ने पुल निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें