फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाह से चंद घंटे पहले परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। सोमवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन केंद्र पर एक दुल्हन ने पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र पर दुल्हन का सम्मान किया गया। इस दौरान परीक्षा देने आई शिवानी ने कहा कि जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है, इसलिए वह विवाह के चंद घंटे पहले परीक्षा देने आई है।
विज्ञापन

ग्राम कुम्हारिया निवासी देश दीपक पटेल की पुत्री शिवानी पटेल 12वीं की छात्रा है। उसका विवाह 24 फरवरी को होना था। वहीं, उसकी परीक्षा भी इसी दिन पड़ गई। जिस पर उसने परिजन से परीक्षा देने की इच्छा जताई तब परिजन तुरंत उसको कस्बा के केसीपी इंटर कॉलेज मोंठ लेकर पहुंचे। शिवानी पटेल ने मेहंदी और कंगन बांधे हुए हाथों से इंटरमीडिएट कला वर्ग की परीक्षा दी। जहां पर विद्यालय के लोगों ने उसका स्वागत किया। शिवानी ने कहा कि शिक्षा जीवन में बहुत जरूरी है। वहीं, पेपर देने के बाद शिवानी शादी कार्यक्रम में पहुंची, जहां उन्होंने सात फेरे लिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय राठौर, प्रवक्ता जवाहर लाल अनुरागी, शैलेंद्र खरे, सोमनाथ सिंह, रवींद्र दुबे, श्रद्धा गुप्ता, छाया साहू ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें