फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर लौट रहे युवक की स्टेशन पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से युवक की लाश बरामद हुई। वह गांव जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। गर्मी की वजह से वह बीमार पड़ गया था। इस वजह से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


भोजपुर (बिहार) के धनपुरा गांव निवासी प्रदीप चौधरी (25) शिवपुरी, मध्य प्रदेश में सिलेंडर रिफिल प्लांट में काम करता था। परिजनों का कहना है कि रविवार को ड्यूटी से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। सुधार न होने पर बुधवार शाम घर जाने के लिए झांसी स्टेशन पहुंचा। यहां से उसे ट्रेन पकड़नी थी। बृहस्पतिवार रात प्लेटफार्म से उसकी लाश बरामद हुई। टीआई नरेंद्र कुमार के मुताबिक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें