फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फंदे पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। शुक्रवार को बरुआसागर थाना इलाके में एक नव विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर झूलता हुआ मिला। पति के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बरुआसागर के मोहल्ला बांसबारी निवासी मुकेश कुशवाहा की शादी तकरीबन पांच महीने पहले रोशनी (20) से हुई थी। पति मुकेश ने बताया कि शुक्रवार को उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना पर बरुआसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मजिस्ट्रेट को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में परिवार के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृृतका के मायके पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें