फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्चों की आंगनबाड़ी नहीं शराबियों का आंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहागढ़ (मोंठ)। गांव लोहागढ़ की दलित बस्ती में बने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बजाय शराबियों और जुआरियों की परवरिश होती है। इस केंद्र में न तो बच्चे आते हैं न ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। यहां बने तीन कमरों में से एक में उपले रखे जाते हैं। बाकी दो कमरों में गंदगी पसरी हुई है। लाखों रुपये की लागत से बने इस केंद्र की बदहाल स्थिति के बारे में ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र का इस्तेमाल बच्चों की देखभाल के लिए नहीं बल्कि जुए और शराब के अड्डे के रूप में हो रहा है। ग्रामीणों ने केंद्र की सफाई कराने की मांग की। वहीं, निगरानी व्यवस्था भी दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोका गया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोक दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश राजपूत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मोंठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें