फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चोरी की बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगाकर चलता था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने बुधवार को बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपी बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगाकर रैकी करता था।



जीआरपी क्षेत्राधिकारी सलीम खान ने बताया कि पिछले दिनों रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों की बाइक चोरी हुई थी। लगातार घटनाओं के बाद जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी। जीआरपी थाने के पास इंडियन ऑयल डिपो के चित्रा रोड पर पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे एक युवक को देखा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सुदामापुरी नयागांव लहरगिर्द निवासी अमन यादव है। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह पहले भी स्टेशन परिसर से बाइक चोरी कर चुका है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद की। जीआरपी ने अमन यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस भी नहीं रोकती थी



अमन ने पुलिस को बताया कि वह बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगाकर चलता था। इस कारण अधिकांश चौराहों पर पुलिस उसे रोकती नहीं थी। वह चोरी की बाइक से रैकी करता था और मौका पाकर चोरी कर भाग जाता था। सीसीटीवी फुटेज में अमन को चोरी के समय पहने कपड़ों में दोबारा स्टेशन परिसर में देखा गया। जीआरपी ने फुटेज से पहचान कर उसे तत्काल पकड़ लिया।
विज्ञापन








यह था चोरी का तरीका



अमन एक शातिर चोर है, जो स्टेशन परिसर में रैकी करता था। वह उन बाइकों को निशाना बनाता था, जिन्हें मालिक उसके सामने खड़ी कर अंदर जाते थे। उसे पता था कि बाइक सवार करीब 15 मिनट से आधा घंटे बाद ही लौटेगा। इस दौरान वह लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाता था। वह पहले से खड़ी बाइकों को नहीं चुराता था, क्योंकि मालिक की पहचान न होने से उसे पकड़े जाने का डर रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें