फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मासूम के साथ छेड़खानी के आरोपी की नहीं हो पाई रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बालिका के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोपी की जेल से रिहाई नहीं हो पाई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि एक व्यक्ति ने एक मई को बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि नवरात्र की नवमी पर बड़ागांव निवासी बृजमोहन नगरिया ने अपने घर पर कन्या भोज का आयोजन किया था, जिसमें उसकी 12 वर्षीय बेटी को भी बुलाया गया था। वहां बृजमोहन ने बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की थी। घर आकर बेटी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। घटना की रिपोर्ट वे लोग उसी दिन करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में विपक्षियों ने रोककर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की ओर से रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें