फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नए जीएम की तैनाती से खत्म हुई जल संस्थान में 60 दिनों से चल रही उठापटक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जल संस्थान में नए महाप्रबंधक के तौर पर सिद्धार्थ कुमार की तैनाती हुई है। अभी वह बरेली में अधिशासी अभियंता पद पर तैनात थे। पदोन्नति के बाद उनकी पहली तैनाती झांसी में की गई। मंगलवार को उनके कार्यभार संभालने की उम्मीद है। नए जीएम की तैनाती के साथ ही जल संस्थान में पिछले साठ दिन से चल रही उठापटक खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




अपने दो माह के कार्यकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय अधीक्षण अभियंता एसके यादव अपने कई फैसलों की वजह से जल संस्थान में विवादों में घिरे रहे। तत्कालीन महाप्रबंधक आरएस यादव के सेवानिवृत्ति के बाद अधिशासी अभियंता प्रदीप जादौन को प्रभारी महाप्रबंधक बनाया गया, लेकिन 16 अप्रैल को जल निगम के अधीक्षण अभियंता एसके यादव को कार्यभार सौंप दिया गया। इसके बाद से जल संस्थान के प्रशासनिक गलियारे में घमासान छिड़ गया। प्रभारी महाप्रबंधक बनते ही अधीक्षण अभियंता एसके यादव ने सबसे पहले अधिशासी अभियंता प्रदीप जादौन के सारे वित्तीय अधिकार छीन लिए। सचिव के भी वित्तीय अधिकार छीनकर अपने पास रख लिया। इस मनमानी से जल संस्थान कर्मियों में रोष फैल गया। झांसी, उरई एवं ललितपुर में करोड़ों रुपये के भुगतान किए गए। इनमें भी अनियमितता के आरोप लगे। कुछ दिनों पहले ही ढाई करोड़ रुपये के भुगतान की शिकायत शासन तक भी जा पहुंची। दो दिन पहले ही अधीक्षण अभियंता ने प्रभारी महाप्रबंधक के तौर पर आधा दर्जन कर्मचारियों के मनमाने तरीके से पटल बदल दिए। इसको लेकर भी कर्मचारियों में रोष था। उधर, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे का कहना है कि शासन से नए महाप्रबंधक की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें