फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन साल से अमरोख में अधूरा पड़ा है 33 केवी विद्युत सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग लो वोल्टेज की मार झेलने को हैं मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूंछ। ग्राम अमरोख में निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत सबस्टेशन का कार्य तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि सब स्टेशन चालू न होने से लाइन लॉस व अपर्याप्त बिजली आपूर्ति की समस्या बनी है। गर्मी में बिजली संकट से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम जरया कला निवासी रोहित गुर्जर व माताप्रसाद राजपूत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अमरोख में 33 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण शुरू कराया था। निर्माण शुरू होने पर लोगों को उम्मीद थी कि सालों से चली आ रही बिजली की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, लेकिन तीन साल बाद भी सबस्टेशन का निर्माण पूरा नहीं हो सका। डेढ़ किलोमीटर बिजली लाइन का कार्य अब तक अधूरा पड़ा है, जिससे परियोजना शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अमरोख, टोडी, महलुआ, आमगांव, बड़ेरा, सेरसा, रामनगर, खकल, जरया कला, काशीपुरा, खरेला सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में दिन-रात मिलाकर पांच से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। लो-वोल्टेज की स्थिति इतनी गंभीर है कि पंखे ठीक से नहीं चल पाते व एलईडी बल्ब भी पूरी रोशनी नहीं दे पाते। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर विधायक जवाहरलाल राजपूत से कई बार शिकायत की गई और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता वितरण ग्रामीण सौरभ कुमार ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें