फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीएचसी एरच को सीएचसी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने कहा - सालों से फाइलों में दबी है योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। क्षेत्रवासी लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह योजना फाइलों में ही दबी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

एरच क्षेत्र के ग्राम लभेरा, गोंती, कठर्री, गेंदाकबूला, जुझारपुरा, रोतानपुरा, शमसेरपुरा, झबरा, जखनवारा, डिकौली, रियां, देवरा सहित कई गांव लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एरच स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। लेकिन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने से यहां पर मरीजों को सुविधाएं कम मिल पाती हैं, जिससे मरीज बामौर व सीएचसी मोंठ जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएचसी को सीएचसी बनाने की योजना सालों से फाइलों में दबी हुई है।
विज्ञापन


-
फोटो- रामकुमार पांचाल- 11jd1_2_11072026_420.jpg

एरच पीएचसी को उच्चीकृत किया जाना जरूरी है, इससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। शासन व प्रशासन इस ओर ध्यान दे। - रामकुमार पांचाल, समाजसेवी


-
फोटो- दीपक राजपूत - 11jd1_3_11072026_420

पीएचसी एरच में अभी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का सही लाभ नहीं मिल पाता है। सीएचसी बनने से कस्बा एवं क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस मांग को जल्द पूरा कराया जाए।- दीपक राजपूत, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन



-वर्जन-
एरच पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग के बारे में जानकारी कर उस पर जल्द कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा - डॉ. शिशिर पुरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें