फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेः दस फीसदी भी नहीं पहुंच रहे कर्मचारी

विज्ञापन
train - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के खतरे से कर्मचारी इस कदर भयभीत हैं कि वे ऑफिस बुलाने के लिए बाद भी आने से कतरा रहे हैं। सरकार ने 33 फीसदी स्टाफ को बुलाने के लिए कहा है, लेकिन परिचालन, सिगनल और सीएंडडब्लू विभाग को छोड़ दिया जाए तो 10 फीसदी भी कर्मचारी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। कुछ आने के बाद थोड़ी देर में ही चले जाते हैं।
विज्ञापन

यही हाल राज्य सरकार के वाणिज्य कर, बिजली, जलनिगम, सिंचाई समेत अन्य विभागों का बना हुआ है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ज्यादातर कर्मचारी वर्क टू होम काम कर रहे हैं। इस कारण कार्यालय में उनकी संख्या दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें