रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाने ने 850 पीपीई कवर ऑल किट तैयारी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए ये किट चिकित्सा स्टाफ को वितरित की जाएंगी। इसी तरह सीएंडडब्लू विभाग द्वारा अधिक घनत्व वाले कार्य स्थलों पर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उद्देश्य से दस हैंड्स फ्री हैंड सैनिटाइजिंग मशीनें तैयार की गई हैं। रेल मंडल अपने सभी संसाधनों के साथ कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में मोर्चा संभाले हुए है। रेलवे ने अपने कार्य स्थल पर आने वाले कर्मचारियों को सैनिटाइज करने के लिए एक स्वचालित सैनिटाइजिंग टनल भी स्थापित की है। इसके अलावा 6 दिन के रिकॉर्ड समय मे 20 यात्री कोचों को आइसोलेशन कोच में बदला गया। रेल मंडल इन हाउस मास्क का उत्पादन कर अभी तक 21 हजार से ज्यादा मास्क बना चुका है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान नियमित रूप से कार्य में जुटे कर्मचारियों में वितरित जा रहा है। मंडल में नियमित रूप से कोचों की स्टीम क्लीनिंग की जा रही है अब तक लगभग 440 कोचों की स्टीम क्लीनिंग पूर्ण की जा चुकी है । कर्मचारियों को137 लीटर सैनिटाइजर का वितरण किया जा चुका है। मालगाड़ियों के लोकोमोटिव एवं ब्रेकवान को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है ।