फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु प्रेम की अनूठी मिसाल: डॉगी की मौत पर की गई तेरहवीं, एक हजार लोगों ने किया भोजन; सबसे ज्यादा सदमे में पायल

Sun, 06 Oct 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पालतू डॉग बिट्टू की मौत से मालिक संजीव परिहार काफी सदमें में आ गए। रविवार को बिट्टू की तेरहवीं की गई। इस दौरान गांव के लोगों को भी निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन
तेरहवीं के दौरान शोक में लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा क्षेत्र के ग्राम सुजवाहा में डॉगी बिट्टू की मौत पर मालिक ने शोक मनाते हुए उसकी तेरहवीं की। तेरहवीं में गांव के एक हजार से अधिक लोगों को भोजन कराया। बिट्टू की मौत से फीमेल डॉगी पायल भी गहरे सदमे में है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सुजवाह गांव के रहने वाले संजीव परिहार अपनी पत्नी माला के साथ रहते हैं। शादी के कई सालों के बाद भी इनके बच्चा नहीं होने पर उन्होंने 13 साल पहले बाजार से एक नर और एक मादा डॉगी लेकर आए। जिस पर उन्होंने एक का नाम बिट्टू और दूसरे का नाम पायल रख दिया। 

मालिक ने दोनों का पालन पोषण बच्चों की तरह किया। 24 अक्तूबर को कुछ आवारा कुत्तों ने बिट्टू और पायल पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों ही बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए झांसी लाया गया। लेकिन बिट्टू की मौत हो गई। 
विज्ञापन

बिट्टू की मौत से पायल समेत संजीव परिहार काफी सदमें में आ गए। रविवार को बिट्टू की तेरहवीं की गई। इस दौरान गांव के लोगों को भी निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने तेरहवीं भी हिस्सा लेकर भोजन किया। संजीव परिहार ने बताया कि बिट्टू को बच्चें तरह ही पाला था। उसकी मौत से गहरा सदमा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें