फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाई से झगड़े के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बड़ागांव टांडा गांव में भाई से झगड़े के बाद नाराज होकर उसकी बहन अंकिता वर्मा (17) ने रविवार रात कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस के किसी तरह दरवाजा खुलवाने पर वह साड़ी के सहारे फंदे से लटकी मिली अंकिता के इस आत्मघाती कदम से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
टांडा गांव निवासी बिटोली वर्मा पत्नी ममता समेत पुत्री मालती (20), अंकिता (17), गुल्लो (15) और दो बेटे जयदेव (12), भूरे (7) के साथ रहते थे। अंकिता पढ़ाई छोड़कर घर पर रहती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोजाना की बिटोली पत्नी के साथ काम पर बाहर गया था। बच्चे घर पर थे। खाने के लिए दाल-चावल बना था। दोपहर में जयदेव ने चावल ज्यादा परोस लिया, इस पर अंकिता का जयदेव से झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर जयदेव ने अंकिता को पीट दिया। शाम को मां के आने पर अंकिता ने यह बात बताई लेकिन, मां ने उसे ही फटकार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में अंकिता ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर जब मां ने दरवाजा खटखटाया तब उसने जवाब नहीं दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के दरवाजा खोलने पर वह लोहे के पाइप के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों का कहना है कि अंकिता स्वभाव से जिद्दी थी, उसकी मौत से भाई समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी बलराज शाही के मुताबिक मां की फटकार के बाद उसने फंदा लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें