फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी की फटकार से प्रविधिक सहायक बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भूमि संरक्षण उप निदेशक के बुरी तरह फटकराने से प्राविधिक सहायक गश खाकर बेहोश हो गए। खराब हालत देखकर आनन-फानन में वहां मौजूद अधिकारी उन्हें लेकर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफार कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है उप निदेशक बुधवार दोपहर पुरानिया गांव में चल रहे प्रोजेक्ट सत्यापन को पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां तमाम लाभार्थियों को एकत्रित किया गया था। उनके बीच लिस्ट पढ़ी जा रही थी, तभी उप निदेशक ने प्राविधिक सहायक को धीमी आवाज की वजह से फटकारना शुरू कर दिया। कई बार बुरी तरह फटकराने के बाद रुपेश को नौकरी का तरीका समझाने को भी धमकाया। काफी देर तक डांट सुनने के बाद अचानक रूपेश धाकड़गश खाकर वहीं गिर पड़े। उसके बेहोश होने पर वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद भूमि संरक्षण अधिकारी सुधीर कुमार समेत अन्य कर्मचारी उन्हें लेकर तुरंत गुरसराय स्थित प्राथमिक केंद्र पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया हालांकि देर शाम उसकी हालत में काफी सुधार हो गया। घटना के बाद से कर्मचारियों के भीतर काफी रोष है। उन्होंने उप निदेशक के क्रिया कलापों की जांच कराए जाने की उच्चाधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें